Advertisement Carousel

बिलासपुर में हिंसक बलवे के आरोपियों का निकाला जुलूस, चार और गिरफ्तार


बिलासपुर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद 28 अगस्त को बिलासपुर में दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और बलवे की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।


मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय सिंह, अभय शर्मा उर्फ जीनू, मोहनिश गोस्वामी उर्फ सोनू और सतानन्द साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस भी निकाला।


इस मामले में पुलिस पहले ही 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। चार और गिरफ्तारियों के बाद अब तक कुल 24 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!