रायपुर। भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रकोष्ठ संकुल वी.डी. शर्मा दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं डॉ. नवीन मार्कंडेय ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान सत्कार विभाग प्रदेश संयोजक आकाश विग, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक गोविंदा गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
सांसद वी.डी. शर्मा बुधवार 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे मध्यप्रदेश रवाना होंगे।
