रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अलग-अलग सत्रों में प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सहित राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, अमित साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और अंबिकेश केशरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
