Advertisement Carousel

सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में नई जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति में बने सदस्य


रायपुर/नई दिल्ली। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘हिन्दी सलाहकार समिति’ का सदस्य मनोनीत किया गया है।


समिति के अध्यक्ष केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और उपाध्यक्ष राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन हैं। समिति का उद्देश्य मंत्रालय के प्रशासनिक कार्यों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में राजभाषा हिन्दी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देना तथा राजभाषा संबंधी संवैधानिक प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।


नियुक्ति पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिन्दी राष्ट्रीय एकता और जन-जन के बीच संवाद का सेतु है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!