Advertisement Carousel

महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार, खिड़की तोड़कर हुए फरार

Business concept.


महासमुंद।
महासमुंद के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह, बरोण्डा बाजार से बीती रात 8 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर फरार हो गए। सभी बालकों को करीब तीन माह पहले विभिन्न मामलों में यहां रखा गया था।


फरार हुए अपचारी बालकों में 3 आबकारी एक्ट, 2 चोरी, 1 दुष्कर्म और 2 गांजा परिवहन के मामलों के आरोपी हैं। इनमें 3 महासमुंद, 1 फिंगेश्वर (गरियाबंद), 2 ओडिशा, 1 भाटापारा (बलौदाबाजार) और 1 कुरूद (धमतरी) के निवासी हैं।


घटना की जानकारी बाल संप्रेक्षण गृह की अधीक्षिका ने कोतवाली पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार अपचारी बालकों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!