Advertisement Carousel

रायपुर में डीसीपी के गनमैन ने की आत्महत्या, जहर पीने के बाद इलाज के दौरान मौत


अमलीडीह पुलिस कॉलोनी की घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच


रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में तैनात एक आरक्षक ने कथित तौर पर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलदीप मिश्रा के रूप में हुई है, जो रायपुर में पदस्थ एक डीसीपी के गनमैन के रूप में कार्यरत था।


जानकारी के अनुसार, जहर सेवन के बाद आरक्षक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।


फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!