रायपुर के Ramkrishna Care Hospital में हुए सेप्टिक टैंक हादसे के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को 20 हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है। वहीं मृतकों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी अस्पताल ने ली है।
हादसे के बाद मुआवजे की घोषणा से परिजनों को आंशिक राहत मिली है, लेकिन घटना में लापरवाही को लेकर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग अब भी जारी है।
