पीयूष गोयल से रमन सिंह और केदार कश्यप तक, सोशल मीडिया पर साझा की पुरानी तस्वीरें
रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों चल रहे 80s फोटो ट्रेंड में भाजपा के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, किरण रिजिजू, अनुराग सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद महेश कश्यप, कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, रामविचार नेताम और केदार कश्यप समेत कई भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 80 के दशक की पुरानी तस्वीरें साझा की हैं।
नेताओं ने फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए 80 के दशक की सादगी, यादों और उस दौर को याद किया।
पुरानी तस्वीरें सामने आने के बाद समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s लुक और पुरानी तस्वीरों को साझा करने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ट्रेंड में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ फिल्मी सितारे और अन्य सेलिब्रिटी भी अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर रहे हैं।










