Advertisement Carousel

बस्तर से सरगुजा तक लगेंगे स्वदेशी मेले, सीएम साय ने पोस्टर-ब्रोशर का किया विमोचन


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाने वाले ‘स्वदेशी मेला’ के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया। इस वर्ष जगदलपुर, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई-दुर्ग, राजनांदगांव और अंबिकापुर में स्वदेशी मेलों का आयोजन किया जाएगा।


मुख्यमंत्री साय ने स्वदेशी मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता है। मेलों के माध्यम से गांव, गरीब और स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल सहित स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभिन्न जिलों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले इन मेलों की तिथियों और स्थानों की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!