रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजपा नेता शुभांकर द्विवेदी द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा जब्त किए गए डीजे को छुड़ाने के लिए भाजपा नेता थाने पहुंचे थे। पुलिस ने डीजे छोड़ने से इनकार किया तो उन्होंने कथित तौर पर थाने में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की।
मामले में गुढ़ियारी पुलिस ने शुभांकर द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में बलवा, शासकीय संपत्ति में तोड़फोड़ समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
