Advertisement Carousel

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय में प्रदान किए प्रशंसा पत्र, आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण में मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर हासिल किया पहला स्थान

रायपुर। मंत्रालयीन कामकाज में पारदर्शिता, तेजी और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने ई-ऑफिस, समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति और आई-गॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकासशील ने सितंबर माह में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए और उनके प्रयासों की सराहना की।

मुख्य सचिव ने कहा कि मंत्रालय में समय पर उपस्थित होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह 10 बजे से पहले कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों की बढ़ती संख्या प्रशासनिक अनुशासन और कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण पर भी जोर दिया।

ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग अव्वल

विभागीय श्रेणी में ई-ऑफिस के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहला, आदिम जाति विकास विभाग ने दूसरा और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।

संयुक्त सचिव श्रेणी में आदिम जाति विकास विभाग के भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के अनुपम त्रिवेदी द्वितीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिदानंद आलोक तृतीय स्थान पर रहे।

उप सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग की लवीना पाण्डे प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग-1 के किशोर कुमार भूआर्य द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दूरदेशी राम सोन्टापर तृतीय रहे। अवर सचिव श्रेणी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के पूरन लाल साहू ने पहला, खाद्य विभाग के भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने दूसरा और गृह विभाग के सोनचंद साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विरेन्द्र कुमार प्रथम, खाद्य विभाग की पी. दुर्गा द्वितीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के शिवकुमार गोड़ तृतीय रहे। सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में वर्षा रानी अग्रवाल प्रथम, बेरनाथ कूजूर द्वितीय और प्रिया बागड़े तृतीय स्थान पर रहीं।

सचिवालय सहायकों और तकनीकी कर्मचारियों को भी सम्मान

वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सामान्य प्रशासन विभाग-1 के धनेश्वर पटेल प्रथम, खाद्य विभाग के सलीम शैलेन्द्र टोप्पो द्वितीय और चिकित्सा शिक्षा विभाग की ललिता राय तृतीय रहीं। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में खाद्य विभाग की प्रतीक्षा खलखो प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अजय राठिया द्वितीय और प्रभु सिंह राठिया तृतीय स्थान पर रहे।

तकनीकी सेक्शन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के राम नरेश पाल ने पहला, ऋषिकेश मिर्चे ने दूसरा और तृप्ति शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

समय पर कार्यालय पहुंचने वालों को भी सम्मान

समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए शीर्ष 10 कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें शिवचरण राठौर, सेठलाल यादव, मीरा, गामिनी वर्मा, भूपेन्द्र सिंह राजपूत, मंजूषा राजपूत, दीपक श्रीवास, शिवकुमार गोड़, भूपेन्द्र कुमार राजपूत और महेश कुमार तिवारी शामिल हैं।

आई-गॉट प्रशिक्षण में मंजूषा मिश्रा प्रथम

आई-गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर प्रशिक्षण कोर्स पूरा करने में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स पूरे कर पहला स्थान हासिल किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विरेन्द्र ध्रुव 235 कोर्स के साथ दूसरे और पशुपालन विभाग के संतोष क्षत्रिय 136 कोर्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

जिलों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी उत्कृष्ट कार्य का सम्मान

ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुर्वे, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर निशा नेताम मण्डावी और डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया।

विभागाध्यक्ष कार्यालयों की व्यक्तिगत श्रेणी में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बेनीराम साहू द्वितीय और वाणिज्यकर विभाग के तेजराम बढ़ई तृतीय स्थान पर रहे। उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा चौथे और नगरीय प्रशासन विभाग की सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं।

राज्य शासन का यह सम्मान कार्यक्रम ई-ऑफिस के अधिकतम उपयोग, समयबद्ध उपस्थिति और डिजिटल प्रशिक्षण के जरिए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!