Advertisement Carousel

रायगढ़ में जंगली सूअर के अवैध शिकार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

30 किलो मांस समेत तराजू, चाकू और दो कुल्हाड़ियां जब्त; वन विभाग की कार्रवाई

रायगढ़। जिले के ग्राम तिलगा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस की बिक्री के मामले में वन विभाग के उड़नदस्ते ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 30 किलोग्राम जंगली सूअर का मांस, वजन करने का तराजू, एक चाकू और दो कुल्हाड़ियां जब्त की गई हैं।

वन विभाग के अनुसार, क्षेत्र में वन्यजीवों के अवैध शिकार और मांस की बिक्री की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम तिलगा में जंगली सूअर के शिकार और मांस की बिक्री की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मांस और अन्य सामग्री बरामद की गई।

मामले में बालाराम राठिया और दीनबंधु राठिया, निवासी ग्राम तिलगा, तथा कार्तिक विश्वकर्मा, निवासी ग्राम बेहरपाली को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी रायगढ़ संजय लकड़ा के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!