ऑपरेशन साइबर शील्ड: 11 अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार


शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन जॉब के नाम पर करोड़ों की ठगी, 66 मामलों में पहले से दर्ज हैं केस


रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शेयर ट्रेडिंग और ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करने वाले 11 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उड़ीसा से पकड़े गए हैं।


इन सभी आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न 66 थाना एवं साइबर सेल में मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने अलग-अलग 5 मामलों में लोगों को अत्यधिक लाभ का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की थी।


पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की।


प्रमुख मामले:
राखी थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 89 लाख की ठगी
आमानाका थाना क्षेत्र में 26 लाख की ठगी
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 32 लाख की ठगी
विधानसभा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 15 लाख की ठगी
रेंज साइबर थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी


पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी कंपनियों, बैंक खातों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ठगी की रकम को इधर-उधर घुमाते थे। मामले की आगे जांच जारी है।

error: Content is protected !!