Advertisement Carousel

छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर युवती से मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज


रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी की और बाद में शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और उसने यह तथ्य छुपाकर उसे धोखे में रखा।


पीड़िता का कहना है कि आरोपी अपनी पत्नी और उसे अलग-अलग स्थानों पर रखता था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मोहित साहू युवती के घर में जबरन घुसा और उस पर ठोस वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।


घटना भाटा गांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक नंबर 410 की बताई जा रही है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!