Advertisement Carousel

बाराद्वार में महिला से कथित दुष्कर्म का मामला, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

इलाज कराने क्लीनिक पहुंची महिला से गलत हरकत का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में इलाज कराने क्लीनिक पहुंची महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत के करीब आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 28 अक्टूबर को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 27 अक्टूबर को सिरदर्द की शिकायत के बाद उसका पति उसे रायपुरा गांव स्थित एक क्लीनिक में इलाज के लिए ले गया था। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी ने महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव और पुलिस टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!