फाइनल मुकाबले में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से दी शिकस्त, रायपुर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हुआ रोमांचक समापन
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन का खिताब मैनपाट टाइटन्स ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस लीग का आयोजन 22 अक्टूबर से रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया था। पहले सीजन के फाइनल मुकाबले के साथ ही प्रदेश में हॉकी के नए मंच को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।
लीग के समापन समारोह में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी समारोह में मौजूद रहे।
पहले सीजन की विजेता मैनपाट टाइटन्स की इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के उद्घाटन सत्र का समापन हुआ।
