Advertisement Carousel

महासमुंद में धान की अवैध परिवहन पर कार्रवाई, ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 85 बोरा धान पकड़ा

ग्राम टुल्लू में मंडी प्रशासन की कार्रवाई, मंडी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था के बीच ओडिशा से अवैध रूप से धान लाए जाने का मामला सामने आया है। महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टुल्लू में मंडी प्रशासन ने मालवाहक वाहन में लोड 85 बोरा धान पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, धान को ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। मंडी अधिकारियों ने ग्राम टुल्लू में वाहन की जांच के दौरान धान को पकड़ा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जब्त धान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के लखना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दलदली निवासी उमेश कुमार साहू का बताया जा रहा है।

मामले में मंडी प्रशासन द्वारा मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। धान के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

ओडिशा से छत्तीसगढ़ में धान लाए जाने के इस मामले के सामने आने के बाद मंडी प्रशासन की कार्रवाई चर्चा में है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!