Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों का डंप बरामद, 7 प्रेशर कुकर आईईडी सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

नुआपाड़ा | छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बोडेन थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटधरा-गरजनपानी जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप कर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया है।

जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) के जवान जंगल में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध माओवादी डंप का पता चला। तलाशी के दौरान मौके से 7 प्रेशर कुकर आईईडी और विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले वायर बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, बरामद विस्फोटक सामग्री संदिग्ध माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का हिस्सा थी। आशंका जताई जा रही है कि इस सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को निशाना बनाने या किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था।

सुरक्षा बलों की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से नक्सलियों की संभावित साजिश नाकाम हो गई। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सर्चिंग अभियान जारी है।

सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!