Advertisement Carousel

धमतरी और जांजगीर जेल से भी फरार हो चुका है आरोपी, तीन अन्य बंदियों की तलाश में जुटी पुलिस

महासमुंद। महासमुंद जिला जेल से फरार हुए चार बंदियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार बंदियों में शामिल मास्टरमाइंड पंचराम को पुलिस ने करीब 120 किलोमीटर दूर सरायपाली से गिरफ्तार कर लिया है। पंचराम छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर का निवासी है और चोरी के आरोप में महासमुंद जेल में बंद था।

बताया जा रहा है कि पंचराम पहले भी धमतरी और जांजगीर से फरार हो चुका है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के बाद फरार होने की पूरी घटना और अन्य बंदियों की भूमिका की जांच कर रही है।

इस मामले में फरार शेष तीन बंदियों की तलाश जारी है। इनमें दो मध्यप्रदेश और एक राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों एनडीपीएस एक्ट के मामलों में महासमुंद जिला जेल में बंद थे।

पुलिस की टीमें फरार बंदियों की तलाश में जुटी हुई हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!