Advertisement Carousel

रायपुर-खरोरा मार्ग पर दो हादसे, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त

ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत के बाद सांसद की कार हादसे का शिकार, हाथ में फ्रैक्चर; ड्राइवर भी घायल

रायपुर/खरोरा। रायपुर-खरोरा मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला सामने आया है। पहले कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इसके कुछ देर बाद राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा और उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से खरोरा की ओर जा रही एक कार और खरोरा से रायपुर की तरफ आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार भी हादसे का शिकार हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट आई है। बताया जा रहा है कि सांसद की गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे।

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल दोनों दुर्घटनाओं के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही हादसों की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!