Advertisement Carousel

11 एथलीटो पर जीवन भर के रोक…

आईओसी ने रूस के 11 एथलीटो को जीवन भर के लिए बैन किया, 2014 में सोची विंटर ओलिंपिक के दौरान डोपिंग का दोषी पाए जाने के कारण बैन किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिती ने रूस के 11 एथलीटो पर जीवन भर के बैन कर दिया है। आईओसी ने इन एथलीटो को 2014 में सोची में हुए विंटर ओलिंपिक के दौरान डोपिंग का दोषी पाए जाने के कारण बैन किया है। इन एथलीटों में 2010 विंटर ओलिंपिक में 2 पदक जीतने वाले स्पीड स्केटर इवान स्कोब्रेव भी शामिल है। इसके अलावा सोची में रजत पदक जीतने वाली तात्याना इवानोव और अल्बर्ट डेमाचेन्को पर भी बैन लगाया गया है। आईओसी ने इन सभी 11 खिलाड़ियो के पदक वापस लेने के साथ-साथ इनके भविष्य में किसी स्पर्धा में हिस्सा लेने से रोक भी लगा दिया है।

error: Content is protected !!