00 पटना क्षेत्र से जुड़े 7 सूत्रिय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
कोरिया / युवा कांग्रेस ने पटना के विकास को लेकर कोरिया पहुंचे मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन। पटना क्षेत्र से जुड़े 52 पंचायतों के विकास के लिए पटना का विकास काफी महत्वपूर्ण है जिसे देखते हुए युवा कांग्रेस लोक सुराज अभियान में पहुंचे मुख्यमंत्री ड़ां. रमन सिंह को बैकुन्ठपुर के गेस्ट हाउस में पहुंच 7 सूत्रिय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापना एवं अधुरे पड़े पदों को षिघ्र भरने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की भांति समुचित सुविधाऐं उपलब्ध कराने, पटना कालेज में स्थाई प्रोफेसर की न्युक्ति किए जाने,पटना को नगर पंचायत बनाए जाने,पटना उपतहसील को पूर्ण रूप् से तहसील बनाए जाने,पटना में समुचित रूप से पेयजल की व्यवस्था किए जाने, पटना में सब स्टेशन होने के बाद भी बार बार होने वाली बिजली की कटौती बंद करने, पटना में विश्रामगृह का निर्माण कराने एवं पटना में स्थित थ्री स्टार मोटल में उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई है।
युवा कांग्रेस लोक सभा महासचिव सौरभ सिंह ने बताया कि यदि गांव का विकास होना है तो पटना का विकास जरूरी है क्योकि पटना से क्षेत्र की 52 पंचायत के लोग जुड़े हुए हैं यदि पटना का विकास होता है तो पटना से जुड़े गांवों की समस्या भी दूर हो जाएगी। युवा कांग्रेस विधान सभा महासचिव सागर शर्मा ने कहा कि ग्रामिणों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, अच्छी शिक्षा तहसील संबंधित कार्यों के लिए हमारी मांगें आवष्यक है जिसे पूरा होने पर ग्रामिण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में युवा कांग्रेस लोक सभा महासचिव सौरभ सिंह, युवा कांग्रेस विधान सभा महासचिव सौरभ शर्मा , सुजीत सोनी, संजीत सोनी, नागेष्वर यादव, पंकज राय, आशीष अग्रहरी, राजू साहू, राकी झा सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
