Advertisement Carousel

समाज मे शक्ति बनकर उभारा भाजपा महिला मोर्चा – विधानी

हमारी महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं – विधानी

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी का प्रथम कोरिया आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा एक शक्ति बन कर उभरी है। हमारी महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं। आप सब सरकार की योजनाओं को लेकर गांव-गांव, घर-घर तक जाएं और अपना संपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक महिला को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इससे हम प्रदेश में चैथी बार सरकार बनाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसमें महिला मोर्चा कार्यकर्ता अहम् भूमिका निभा रही है। महिलाएं अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद भी अपना अमूल्य समय संगठन को मजबूती प्रदान करने में दे रही हैं जिससे आने वाले समय में इसका लाभ देश और समाज को जरूर मिलेगा।
श्रम,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि, समाज के बीच जाकर एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए महिलाओं को अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक बनें। उन्होंने कहा कि, पार्टी हमारी मां हम पार्टी के लिए काम करेंगे।
3प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, महिला मोर्चा के बहनो का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को रसोई तक पहुंचाने का आह्वान किया है, उन्होंनेे कहा कि,पार्टी में पद की आवश्यकता नहीं है कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान उनके कार्य करने से होती है। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर मंडल, मंडल से जिला, जिला में कार्यकर्ताओं के योगदान से ही छत्तीसगढ़ में तीन बार भाजपा की सरकार बनी और 2018 में छ.ग.प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी महिला मोर्चा बहनों का योगदान बहुत ही सराहनीय है।
जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता ने कहा महिला मोर्चा भाजपा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिनके सहयोग और ताकत के दम पर ही प्रदेश में चैथी बार सरकार बनेगी। संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले ने कहा कि, महिलाएं घर परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी के दायित्वों को भी पूर्ण जिम्मेदारी से निभाती है आज महिला मोर्चा की बहने हर क्षेत्र में आज बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है और कामयाब होती है।
विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, सभी बहने कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी के हित के लिए कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री सुश्री उषा वैष्णो व आभार प्रदर्शन नीलम सालूजा ने किया।
बैकठ में प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी,श्रम,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा राव, संसदीय सचिव श्रीमती चम्पादेवी पावले, जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, श्रीमती गौरी हाथगेंन, श्रीमती हेमलता पैकरा,श्रीमती गायत्री दत्ता, श्रीमती सुनिता सिंह, श्रीमती रिता आईच, श्रीमती निलम सालूजा, श्रीमती अलका गांधी, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा, बसंत राय, पंकज गुप्ता, सुरेन्द्र चक्रधारी, कुबेर साहू,शिशिर जायसवाल,परवेज आलम
अंजली जायसवाल, अनिता मिश्रा, अर्चना राय, जयाकर, संगीता रजक, रानी खटिक, अर्चना गुप्ता, महेश्वरी सिंह, बलजीत कौर, इंदु पनेरिया, शिव कुमार सोनपाकर,श्यामबाई, कविता दिवान, उर्मिला देवी, निरूपा सारथी, निरूपा ताम्रकार, बेगमती, कलावती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!