Advertisement Carousel

बस पुल से गिरी – अब तक 17 की मौत, दर्जनों घायल उपचार जारी

रिपोर्ट / मनीष सोनी / 09770388989
00 मुख़्यमंत्री ने शोक प्रगट किया
00 एयर एम्बुलेंस से मिली मदद
00 आरबीसी योजना के तहत मृतको के परिजनों को 25- 25 हजार रूपये
00 देखने पहुचेंगे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह

बलरामपुर के दलधोआ घाट में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे महेंद्रा बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। इस घटना में अब तक 17 यात्रियों की मौत हो चुकी है। अभी भी 03 यात्रियों की हालत गम्भीर बनी हुई है और दर्जनों घायलो का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
इस पुरे मामले में यह पता चल पाया है कि बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बस तीन बार पलट गई। दोनों बाइक सवारों की भी मौत हो चुकी है। यह बस गढ़वा से रायपुर की ओर जा रही थी। इसमें करीब 60 से अधिक लोग सवार थे। इस घटना में अब तक 17 यात्रियों की मौत हो चुकी है। अभी भी 03 यात्रियों की हालत गम्भीर बनी हुई है और दर्जनों घायलो का जिला अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार चल रहा है.

मुख़्यमंत्री ने शोक प्रगट किया – घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के मुख़्यमंत्री ने हादसे को बेहद दुखद बताया और जिला प्रशासन को निर्देशित किया की घायलों एवं उनके परिजनों की पूरी सहायता करे.
एयर एम्बुलेंस से मिली मदद – घटना के बाद घायलों को सही समय पर अस्पताल की चिकित्सा सेवा मिले इसके लिए 108 संजीवनी, एंबुलेंस व पुलिस वाहनों के अलावा एयर एम्बुलेंस सुविधा कराई गई और घायलों को अस्पताल लाया गया। एयर एम्बुलेंस से रायपुर में 13 लोगो को एडमिट कराया गया। 12 गढ़वा जिला झारखण्ड और एक तमिलनाडु का है.
स्थानीय लोगो का भरपूर मिला सहयोग – बलरामपुर के स्थानीय नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को बस से निकाल गोद में उठाकर निजी वाहनों से अस्पताल पहुुंचा रहे हैं।
यात्री का कथन – शराब के नशे में था बस ड्रायवर यह कहना है बस में सवार शरद तिवारी नामक यात्री का और उन्होंने यह भी बताया की बस ड्रायवर को काफी बार समझाया गया था की बस तुम मत चलाओ।
1462427101362 (1)मुआवजा – आरबीसी योजना के तहत जिला प्रशासन ने मृतको के परिजनों को 25- 25 हजार रूपये दिए जाने घोषणा पर इसके विपरीत अब तक शासन ने मुआवजे की घोषणा नहीं किया है.
देखने पहुचेंगे मुख्यमंत्री – बलरामपुर जिले में हुए बस हादसे में घायल यात्रियों को अम्बेटकर अस्पताल देखने पहुचेंगे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह। रायपुर के अम्बेटकर अस्पताल में 12 घायल यात्रियों को चल रहा उपचार। कुछ देर में अम्बेटकर अस्पातल पहुचेंगे मुख्यमंत्री।

error: Content is protected !!