Advertisement Carousel

सूरजपुर शहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनीं रोशनी सोनी

Oplus_16908288


सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने जिला कार्यकारिणी की सहमति से महिला मोर्चा की नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके अंतर्गत सूरजपुर शहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती रोशनी सोनी को सौंपी गई है।


नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संगठन नेताओं ने इसे महिला नेतृत्व को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सोनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा द्वारा दिया गया यह विश्वास उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के हित में कार्य करेंगी तथा पार्टी की नीति-रीति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।


उन्होंने आगे कहा कि महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं को संगठन से जोड़ने, उन्हें सशक्त बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने रोशनी सोनी को बधाइयां दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में सूरजपुर शहर महिला मोर्चा नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

error: Content is protected !!