Advertisement Carousel

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 2 साल में कांग्रेस की सरकार को बताया बेहाल.. भूपेश सरकार को कहा- शराब, कोल और जमीन माफिया की सरकार..

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सत्ता जमा कर मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह बिलासपुर पहुंचे। शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश में 2 साल पूरा कर चुकी कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि.. कांग्रेस की इस 2 साल की सरकार ने छत्तीसगढ़ कोई हालत बद से बदतर कर दी है यह सरकार शराब जमीन और कोल माफिया की सरकार है।

भूपेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को कर्ज के तले दबा दिया गया है जबकि भाजपा के 15 साल के शासन काल में 45000 करोड रुपए का कर्ज था। लेकिन भूपेश सरकार ने दो ही साल में 25 हजार करोड़ कर्ज लेकर छत्तीसगढ़ की जनता को कर्जदार बना दिया है किसान हितैषी सरकार होने का दावा करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार में किसान कर्ज बोझ के चलते किसान आत्महत्या करने की मजबूर है। पिछले साल की धान खरीदी का अभी तक नही भुगतान नहीं किया गया है।घोषणा पत्र में 2 साल का बोनस एक साथ देने की बात करने वाली भूपेश सरकार ने अब तक किसानों को 2 साल के बोनस का पैसा एक साथ नहीं दिया है। एक हाथ में गीता और एक हाथ में गंगाजल लेकर चुनाव से पहले भूपेश बघेल ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था.. लेकिन शराबबंदी करना तो दूर सरकार द्वारा घर-घर तक शराब पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी दुकानों में सरकार द्वारा अवैध शराब बिकवाने का काम किया जा रहा है।

सरकार बनने के बाद भूपेश बघेल की सरकार द्वारा 5 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का फॉर्म भरवाया गया था लेकिन आज तक किसी भी बेरोजगार युवा को ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज प्रदेश में कलेक्टर और एसपी के पद स्थापना के लिए रेट तय किया जा रहे हैं।

error: Content is protected !!