Advertisement Carousel

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं, संतन देवी जांगड़े होंगी कोरिया CEO

IMG-20160526-WA021700 संतन देवी जांगड़े होंगी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया
00 संजीव कुमार झा होंगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर

रायपुर / राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यशवंत कुमार संयुक्त सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग को पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं के पदस्थ करते हुए संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। श्रीमती शारदा वर्मा पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं तथा उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया है।
IMG-20160526-WA0183जारी आदेश के अनुसार नरेन्द्र कुमार दुग्गा आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई को अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा रायपुर, सारांश मित्तर आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर को मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) रायपुर के पद पर पदस्थ किया है। सारांश मित्तर द्वारा मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के पद का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से अविनाश चम्पावत आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन रायपुर केवल मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। चंदन कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव, संजीव कुमार झा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया है। इसी प्रकार रजत बंसल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपूर को आयुक्त नगर पालिक निगम रायपुर तथा शिव अनंत तायल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर के पद पर पदस्थ किया है।

error: Content is protected !!