Advertisement Carousel

कलेक्टर ने किया ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री सिंधई को निलंबित

कोरिया / कलेक्टर एस.प्रकाश ने जिले के विकासखण्ड खडगवां दौरे के दौरान ग्राम पंचायत अखराडांड के पनिकापारा में निर्मित और निर्माणाधीन शौचालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने शौचालय हेतु निर्मित किये जा रहे सैप्टिक टैंक को तुडवाकर टैंक की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। सैप्टिक टैंक निर्माण कार्य की गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुसार नहीं होने पर ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री ए.के. सिंधई पर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर प्रकाश ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित किये जा रहे शौचालयों के निर्माण कार्य के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नहीं किया जायेगा। शौचालयों के निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुसार नहीं होने पर संबंधितों के विरूध्द सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!