Advertisement Carousel

पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के पुण्यतिथी पर कांग्रेसजनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी

अम्बिकापुर / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के पुण्यतिथी पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कोठीघर में आयोजित कार्यम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शुक्ल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर सजल नयनों से उन्हें याद किया और स्व. शुक्ल के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया।

जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल को कांग्रेस का पितामह बताते हुए कहा कि काल ने हमसे परिवार का मुखिया छीन लिया है। उनकी कमी की भरपायी नहीं की जा सकती। स्व. शुक्ल ने सदैव छाीसगढ़ एवं कांग्रेस के लिये काम किया। उनकी व्यापक सोच का नतीजा छत्तीसगढ़ में संचार एवं सिचांई परियोजनाओं का समय से पहले आकार लेना है। उनसे कई व्यक्तिगत यादें जुड़ी हुई हैं। विश्वास नहीं होता हंसमुख, मिलनसार एवं परिवार के अग्रज के समान सलाह और निर्देश देने वाले हम सबके विद्या भैया अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कमी हमेशा खलेगी, हम छत्तीसगढ़ के प्रति उनकी शहादत को हमेशा याद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने परिवर्तन यात्रा के दौरान उनसे जुड़ी यादों को बांटा और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जीरम घाटी नक्सली हमले में जिस तरह उन्होंने 86 साल की उम्र में तीन गोलियां लगने के बाद भी कई दिनों तक मौत से संघर्ष किया है, उससे हम सभी कांग्रेसजनों प्रेरणा लेनी चाहिए और संकटों से डरना नहीं बल्कि मुकाबला करना चाहिए। स्व. शुक्ल के सपनों को साकार करने का प्रयत्न करना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री जे.पी. श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, हरिकिशन शर्मा, मो. इस्लाम, इन्द्रजीत सिंह धंजल, मदन जायसवाल, वेद प्रकाश शर्मा, गजेन्द्र सिंह, ब्रम्हाशंकर सिंह, दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती संध्या रवानी, कृतिका पाण्डेय, सैयद अख्तर हुसैन, दीपक जायसवाल, विष्णु सिंह देव, ओनिमेश सिन्हा, नीरज पाण्डेय, सतीश बारी, राकेश सिंह, प्रभात रंजन सिन्हा, विकल झा सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!