विश्रामपुर / लगातार विवादों में रहने वाला SECL बिश्रामपुर फिर से एक बार सुर्ख़ियों में है, इस बार वजह है एक वायरल विडियो, इस विडियो में SECL विश्रामपुर के जी एम सहित अन्य आला अधिकारी डस्टविन से कचरा गिराकर सफाई करते हुए और फोटो खिचवाते साफ़ दिख रहे हैं। इस बारे में SECL के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है वहीँ स्थानीय लोग अब संबंधित अधिकारियों पर कारवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से लाखो लोग जुड़ कर अपने घर से लेकर अपने आसपास को साफ़ सुथरा करने में लगे हुए हैं, वहीँ SECL विश्रामपुर के अधिकारी स्वच्छता अभियान का मखौल उड़ाने में लगे हुए हैं।
दरअसल 16 जून से 30 तक को SECL स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है, इस क्रम में 28 जून को SECL बिश्रामपुर के जी एम सहित अन्य आला अधिकारी और क्रमिक नेता सफाई करने के लिए बिश्रामपुर रेल्वे स्टेशन पहुचे थे। वहां पहले से ही स्टेशन साफ़ था, लेकिन इन लोगो को तो झाड़ू लगाते फोटो खिचवानी थी, तब इन लोगो ने पास में रखे डस्टविन में पड़े कचरे को पहले तो स्टेशन में गिराया फिर झाड़ू लगाते फोटो खिचवार अपनी पीठ थपथपाई। लेकिन SECL अधिकारियों के इस करतूत को वहीँ के एक कर्मचारी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया। जिसके बाद इस विडियो को लेकर चर्चा आम हो गई है और अब स्थानीय लोग सम्बंधित अधिकारियों पर कारवाई की मांग कर रहे हैं।
इस विडियो के वायरल होने के बाद SECL के अधिकारी मुह छुपाते फिर रहे हैं।
आज भी SECL की कालोनियां गन्दगी से भरी पड़ी हैं। लेकिन इन अधिकारियों का ध्यान वहां नहीं जाता है, बल्कि फोटो शेसन के लिये झाड़ू लेकर खड़े हो जाते हैं। SECL केंद्र सरकार की संस्था है ऐसे में ये कंपनी प्रधानमंत्री को स्वच्छ भारत अभियान को कितना सफल बनाएगी ये साफ़ तौर पर दिख रहा है।
