जोधपुर / भारतीय वायुसेना का एक मिग-27 विमान जोधपुर के निकट एयरबेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी और यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। चालक सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलने में सक्षम रहा। इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यह घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। जिस घर के पास ये प्लेन गिरा उसे थोड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ शहर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र के करणी नगर के ऊपर से उड़ान भर रहा एयर फ़ोर्स का फाइटर प्लेन अचानक से अपना नियंत्रण खो बैठा और पास ही के एक खाली पड़ी जमीन पर गिर गया।
