Advertisement Carousel

जोगी की नई पार्टी हाईटेक, ऐप से सदस्यता, मोबाइल ऐप लांच

7722812000 पर मिस्ड कॉल दे मार कर भी जुड़ सकते है
रायपुर / छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होने के बाद अपनी नई पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही अब इन्होंने सदस्यता के लिए मोबाइल ऐप लांच कर दिया है.

जोगी की पार्टी में सदस्यता के लिए यह मोबाइल ऐप ही काफी होगा. यह एप्लीकेशन ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों ही पैटर्न में काम करेगा. ऐप लांचिंग के साथ ही अजीत जोगी स्वयं इसके पहले संस्थापक सदस्य बने. अपने युवा विंग की शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ जनता युवा कांग्रेस के अधिकृत नाम की घोषण की. इस प्रदेश युवा ईकाई का अध्यक्ष विनोद तिवारी को बनाया गया है. विनोद ने हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दिया है. जोगी ने इस अवसर साढ़े 7 लाख सदस्यों के फार्म भी दिखाए जिन्हें दिल्ली के नेताओं ने कांग्रेस में लेने से मना कर दिया था. अब इन साढ़े 7 लाख सदस्यों को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस संस्थापक सदस्य बनने का प्रस्ताव देगी. सदस्य बनने के इच्छुक लोग 7722812000 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते है. स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य के साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य हमारा है.

error: Content is protected !!