वसीम बारी, रामानुजगंज / आबरू अहले सुन्नत शहजादा आला हजरत ताजुश शरिया अजहरी मियां के निधन पर छत्तीसगढ़ के सियासतदानों ने भी पेश की खिराजे अकीदत।
वालहाना अकीदत व मोहब्बत की मिशाल पेश करते हुए नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा टी एस सिंह देव ने हज़रत के विसाल पर गहरा दुख और अफसोस का इजहार करते हुए कहा कि हज़रत ताजुश शरिया अजहरी मियां इल्म का चमकता हुआ आफताब हैं। आपकी जिन्दगी का हर पहलू दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्तमान समय में तक़वा परहेजगारी में आपका कोई सानी नहीं है। हज़रत ताजुश शरिया अजहरी मियां का निधन ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नामुमकिन है।
राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने मौलाना अख्तर रजा खां अजहरी मियां बरेली के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि मौलाना अजहरी मियां के निधन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक और सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अमन-चैन के पैरोकार के रूप में हमने एक बड़ी शख्सियत खो दिया है। वह अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहें। श्री नेताम ने कहा कि मौलाना अजहरी मियां को खाना-ए-काबा के गुसुल के अवसर पर भारत के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाना भारत देश के लिए गौरव का विषय था। ऐसे अध्यात्मिक मार्गदर्शक गुरु अजहरी मियां को जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो।
छजकां के नेता एवं अम्बिकापुर अंजुमन कमेटी के सेक्रेट्री ईरफान सिद्दीकी ने कहा कि ख़ुशनसीब है बरेली की जमीन, जहां करोड़ों लोग हज़रत के इस जनाज़े में शरीक हुए, 15 किलोमीटर तक लोगों की लाइन नहीं टूटी, अल्लाह हज़रत को जन्नत में आला मकाम अता फरमायें।
मिर्ज़ा एजाज बेग ‘प्रदेशाध्यक्ष’ मदरसा बोर्ड छ ग शासन, डाॅ सलीम राज प्रदेशाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, डाॅ सलीम अशर्फी चेयरमैन छ ग राज्य वक्फ बोर्ड, उर्दू एकेडमी के प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा अज़ीम, बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, सदस्य उर्दू एकेडमी गुलाम नबी अंसारी सरगुजा, वक्फ बोर्ड संभागीय अध्यक्ष मो इसराइल खान, इम्तेयाज अंसारी, अखिल भारतीय मुस्लिम युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष अज़ीम खान, सांसद प्रतिनिधि अरूण केशरी, जनपद उपाध्यक्ष रामचन्द्रपुर संजय गुप्ता अकरम कुरैशी, सैयद कैयुम अली रायपुर, वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह, आर के पटेल, अनुप तिवारी, नौशाद सिद्दीकी, दिलीप चौबे, शनाउल्लाह अंसारी, अशफाक अंसारी, अख्तर अंसारी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद शैलेश कुमार गुप्ता, कुसमी से शमीम खान, नशरूल्लाह खान, ईरफान अंसारी, महबूब खान, रामचन्द्रपुर से सरफराज अंसारी, आदम बक्स अंसारी, कलाम अंसारी, मुजाहिद अंसारी, तौहीद अंसारी, जफीर अंसारी, बलरामपुर से अमानत खान, इम्तेयाज अंसारी, अंजुम अंसारी, महुआडीह शंकरगढ़ से फरीद अंसारी, वसीम अंसारी, मुकेश साहु, गांजर से साबिर अंसारी, डिण्डो से ज़ाकिर अंसारी, डाक्टर सुजान अंसारी, टाटीआथर से शहाबुद्दीन, रामानुजगंज से शब्बीर अंसारी, दाऊद अंसारी, वसीम बारी, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास, पवन कश्यप, संतोष पाण्डेय सहित अन्य बहुत सारे लोगों ने ताजुश शरिया अजहरी मियां को खिराजे अकीदत पेश किया। गौरतलब हो कि ताजुश शरिया अजहरी मियां को बरेली शरीफ़ में स्थित रानीताल ईदगाह कलां में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, इस आखिरी सफ़र में दुनिया भर से आये करोड़ों की तादाद में बच्चे, महिलाएं एवं पुरूष हुए शामिल।
इस मौके पर दावते इस्लामी की जानिब से हुजूर ताजुश शरिया अजहरी मियां को किया गया ईसाले सवाब…
ईसाले सवाब टोटल
कुरआने पाक 13070
मुतफर्रिक पारे 19002
सूरह यासीन 13863
सूरह मुल्क 73246
सूरह रहमान 56729
सूरह फातेहा 4102
सूरह मुज्जम्मिल 34606
चारों कुल शरीफ़ 2783466
दीगर सूरतें 106
कलिमए तय्यिबा 457384
आ-यतुल कुर्सी 209748
आयते करीमा 208400
अस्तगफार 765404
दुरूदे पाक 30875823
फातेहा 1967544
या सलामु 3234884
सूरह नास 400
नवाफिल 2550
जिक्रुल्लाह 20400
