रिपोर्ट-अबुबकर सिद्दीकी
कोरिया / जिले के चिरमिरी में आज सुबह लगभग 10 बजे एक छात्र की मौत बस की चपेट में आने से हो गई है। बताया जा रहा है की छात्र स्कूल जाने के लिए घर से निकला था और स्कूल बस ने ही छात्र को टक्कर मार दिया। जिससे मौक़े पर ही छात्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगो के द्वारा छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार लाया गया। जहा डॉक्टर द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
मामला चिरमिरी के बरतुंगा कालरी का है जहा आज सुबह 9 कक्षा का छात्र ओमप्रकाश जो सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ता था। अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकाला था घर से कुछ ही दुरी में जैसे ही पंहुचा की एक स्कूल बस महाशक्ति ने ओमप्रकाश को टक्कर मारी जिससे मौक़े पर ही छात्र की मौत हो गई। स्थानीय लोग बताते है की मृत छात्र स्कूटी में था और कुछ बताते है की यह छात्र पैदल था। खैर ये तो पुलिस जाँच के बाद ही पता चल पायेगा की सच क्या है। लेकिन बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत तो हो गई। छात्र को टक्कर मारने के बाद स्कूल बस चालक बस को लेकर मौक़े से फरार हो गया। ये भी बताया जा रहा है की बस में स्कूल के बच्चे भी बैठे थे जिनको बस चालक ने घर भी छोड़ा उसके बाद बस लेकर गायब हो गया।

आपको बता दे कि एसईसीएल चिरमिरी द्वारा शहर के संचालित डीएवी एवं केंद्रीय विद्यालय के साथ अन्य शासकीय व अर्धशासकीय स्कुलो के अध्यन रथ बच्चों के लिए प्राइवेट कांट्रेक्टर महाशक्ति ट्रांस्फोर्ट को अधीनस्थ कर सात बसों का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह दुर्घटना उपरांत ट्रांस्फोटर द्वारा दुर्घटना हुई बस के साथ अपनी सभी संचालित बसों को शहर से बाहर कर दिया गया है जिस कारण उन स्कुलों की छुट्टी होने के बाद अपने घर जाने वाले बच्चों के लिए स्कुल प्रबंधक द्वारा डीएवी एवं अन्य स्कुल प्रबंधक द्वारा उनके अभिभावकों से संपर्क कर ले जाने की बात कही जा रही है लगातार थाना प्रभारी चिरमिरी विमलेश दुबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरिया कालरी बस मालिक के घर एवं उसके अन्य ठिकानों पर दबिश देते हुए खोज बिन की जा रही है बस मालिक अपने सभी बसों को शहर से हटा दिया गया है। इस पुरे मामले में अभी तक एसईसीएल प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं है।

के सामल मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल चिरमिरी – मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं है अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी बस मालिक की है। हम इसमें क्या कर सकते है। अगर स्कुल प्रबंधक ने अभिभावकों को बुलाया है तो वह जाएंगे अपने बच्चे को लेने के लिए अब हर बच्चे को लाने की जिम्मेदारी हमारी तो नहीं है। जिनके बच्चे है वह समझे शाम तक कुछ नहीं होता है तो देखते है आगे क्या हो सकता है।
विमलेश दुबे थाना प्रभारी चिरमिरी – मामले की जानकारी होने के बाद तत्काल मौके पर पहुच कर अपनी विवेचना में लिया गया है चुकी बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बस मालिक और दुर्घटना ग्रस्त बाद के साथ उसके चालक की खोज बिन की जा रही है। जल्द दी वह हमारे गिरफ्त में होंगे शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है।
