Advertisement Carousel

3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

रिपोर्ट – सुनील यादव

कोंडागांव / पुलिस और itbp 41 वाहिनी को फिर सफलता मिली है। 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर। हड़ेली कैम्प में dig itbp,पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट के समक्ष किया समर्पण। यह सभी नक्सली जनमिलिसिया स्तर के नक्सली।

आज सुदुर कैम्प हड़ेली में छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास की नीति से प्रभावित होकर तथा पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार हो रहे गश्त के कारण 3 नक्सलियों ने कैम्प में आकर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों के खिलाफ लखनपुरी की आगजनी,आर्म्स एक्ट, लूट के आरोप हैं।

कोंडागांव पुलिस एवं itbp को लगातार कामयाबी मिल रही है। इस अवसर पर dig अवनीश कुमार, sp अभिषेक पल्लवा, co सुरेंद्र खत्री, asp माहेश्वर नाग, dc कुणाल, ac दीपक भट्ट, ac प्रवीण सिंह, थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!