Advertisement Carousel

जल्द जगमगा उठेगा कोरिया डोमनहिल मार्ग, महापौर रेड्डी – जो कहा वो किया

कोरिया – चिरमिरी / चिरमिरी के डोमनहिल से कोरिया तक के मुख्य मार्ग में महापौर के अपने कहे अनुसार डोमनहिल से गेल्हापानी कोरिया तक लगे ट्यूबलर पोल मे विद्युत विस्तारीकरण का काम तेज गति से चल रहा है इस मार्ग में हमेशा घनघोर अंधेरा छाया रहता था जिससे आवागमन में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

महापौर इस मार्ग से जब भी आया जाया करते थे तो उनके जहन में बस एक ही बात रहती की इस मार्ग में लाईट लगाना है आज उनके अथक प्रयास से उनकी कही गई बात पूरी होने जा रही है, महापौर का मानना है कि माह जुलाई तक डोमनहिल से गेल्हापानी कोरिया तक के सभी टीयूबलर पोलों में लाईट लगाने का काम पूरा कर लिया जएगा और पूरा डोमनहिल से गेल्हापानी कोरिया तक का मुख्य मार्ग एलईडी लाईट के दूधिया रौशनी से जगमगा उठेगा। सड़को पर लाईट लग जाने से आवागमन में राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।

महापौर के मार्गदर्शन में आज निगम के एमआईसी विजय चक्रवर्ती, रजत दत्ता मौके पर पहुँच कर चल रहे विद्युत विस्तारीकरण कार्य का जायज़ा लिया। एमआईसी विद्युत प्रभारी विजय चक्रवर्ती ने बताया कि विद्युत विस्तारीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है। बहोत जल्द डोमनहिल, गेलहापानी, कोरिया तक कि स्ट्रेट लाईट सुचारू रूप से प्रारम्भ कर दी जाएगी। इस मौके पर एमआईसी सदस्यों सहित विद्युत प्रभारी उमेश तिवारी जी उपस्थित होकर किए जा रहे कार्य का जायजा लिया तथा सभी विद्युत विभाग के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही ऐसी आशा जताई है की इस माह के अंत तक डोमनहिल से कोरिया तक सभी ट्यूबलर पोल में लाइटें जगमगाने लगेगी।

error: Content is protected !!