Advertisement Carousel

डायरिया से चार के मौत की खबर

अम्बिकापुर / उलटी दस्त से दो ग्रामीणों के मौत की खबर है.

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत ढोड़ी के खुटरापारा निवासी 70 वर्षीय सोमरिया पति रामचन्द्र व ९० वर्षीय सहबो पति रामवृक्ष को उलटी दस्त की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहाँ उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है की खुटरापरा के लगभग दर्जन भर से ज्यादा लोग डायरिया से ग्रसित है जिन्हे उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से कई लोगों की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है की खुटरा पारा सहित ग्राम पंचायत ढोड़ी के अन्य इलाकों में भी लोग डायरिया से पीड़ित है. इसी तरह सरगुजा जिले के ग्राम बकिरमा में भी मानमति 24 वर्ष एवं पिंकी 22 वर्ष की भी डायरिया से मौत होने की बात सामने आई है.

error: Content is protected !!