Advertisement Carousel

कोरिया की पावन माटी के चंदन से महकेगा नया रायपुर का उद्यान – भइयालाल राजवाडे़

00 केबिनेट मंत्री राजवाड़े ने कोरिया के पंचायत पदधारियों के साथ किया मुलाकात

कोरिया / राज्य शासन की मनोहारी योजना हमर छत्तीसगढ़ के तहत जिले के 122 पंचायत पदाधिकारी जो आज अपने गांव की मिट्टी और पानी लेकर रायपुर आए हैं यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। कोरिया की पावन माटी में उपजे चंदन से आज नया रायपुर का पंचवटी उद्यान सजेगा। आने वाले समय में यह कोरिया के सुखद समृद्ध और खुशहाली की महक प्रदेश की राजधानी में फैलाएगा।
उक्ताशय के विचार प्रदेश के श्रम, खेल युवा कल्याण एवं जनशिकायत निवारण मंत्री भइयालाल राजवाडे़ ने कोरिया के पंचायत पदधारियों के बीच व्यक्त किए। उन्होने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के मुखिया डा रमन सिंह ने सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों को नया रायपुर में आकर अपनी माटी और अपना जल डालकर पूरे प्रदेश को हरियाली के माध्यम से समेटने का कार्य किया है। यह पावन कार्य व योजना का क्रियान्वयन आने वाले समय में इतिहास के पन्नों में सुवर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। साथ ही उन्होने कहा कि आदर्श गांव बुड़ार के कुछ साथी यहां नही आ सके हैं यह उनकी व्यक्तिगत चूक है। जिला प्रशासन द्वारा शासन की मंशानुरूप भेाजन और यात्रा के साथ रास्ते में अन्य आवष्यकताओं का बेहतरीन इंतजाम किया गया है। यात्रा में चूके प्रतिनिधियों को फिर से अवसर दिया जाएगा। प्रदेश के केबिनेट मंत्री राजवाडे़ कोरिया से पंहुचे समस्त पंचायत पदधारियों के साथ दिनभर कार्यक्रम के दौरान साथ-साथ रहे और कोरिया के प्रतिनिधियों के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं अपनी देखरेख में सुनिष्चित कराते रहे।
raipur (2)संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं और उन्होने सभी पंचायत पदधारियों से अलग-अलग बातचीत कर उनका समाचार पूछा। श्रीमती पावले ने कहा कि यह अपने आप में बिल्कुल अलग तरह की योजना हमारे प्रदेश में लागू हुई है। इस योजना से जुड़कर सभी ग्रामीण पूरे प्रदेश की एकात्मकता को पौधों के माध्यम से पिरोने के लिए यहां आ रहे हैं। आने वाले समय में हमारी पीढ़ियां इस कार्य के लिए हमेें याद करेंगी। इस दौरान हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत कोरिया से आए 122 पदधारी योजना के माध्यम से राज्य शासन द्वारा विगत 12 वर्षो में किये गये विकास को करीब से देखे रहे हैं। इनमें खांेगापानी नगरीय क्षेत्र के 22, भरतपुर ग्रामीण क्षेत्र से 34, सोनहत से 12, बैकुण्ठपुर से 26, मनेन्द्रगढ से 16 व खड़गंवा से 12 पदधारी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत कोरिया जिले के पंचायत पदधारी अलग-अलग वाहनों के माध्यम से जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती हेमलता सिंह और देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में हमर छत्तीसगढ़ योजना में शामिल होने के लिए नया रायपुर पहुचे। यहां सभी को प्रदेश के केबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाड़े ने अपने आवास में बुलाकर साथ में स्वल्पाहार कराया और उनके गांव के हाल-चाल व खेती किसानी के बारे में पूछताछ की। आत्मीय बातचीत के दौरान राजवाडे़ ने सभी के यात्रा के संबंध में भी जानकारी ली। ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान राजवाड़े ने सभी को इस यात्रा के उद्देष्य और इसकी सहभागिता के महत्व से अवगत कराया। श्रीमती हेमलता पैकरा और देवेन्द्र तिवारी से उन्होने क्षेत्रीय व्यवस्था की जानकारी भी ली।
हमर छत्तीसगढ योजना के तहत रायपुर पहुंचे पंचायत पदधारियों के साथ केबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाडे़, संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हेमलता और देवेन्द्र तिवारी सबसे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप समारोह उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। यहां माननीय मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने सभी को संबोधित कर हमन छत्तीसगढ़ योजना के बारे में अवगत कराते हुए पंचायत पदधारियों का नया रायपुर में स्वागत किया। इसके बाद सभा को प्रदेश के मंत्रियों द्वारा भी संबोधित किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कोरिया के सदस्योें का दल विशेष थियेटर ले जाया गया जहां सभी ने प्रदेश के विकास की विस्तार से जानकारी चलचित्र के माध्यम से प्राप्त की। दल के नोडल अधिकारी श्री जी सी खांडेकर और उनके सहायक नोडल अधिकारी सीइओ धु्रव ने बताया कि शाम को प्रदेश की कला और संस्कृति से परिचय के क्रम में गम्मत नाचा सहित पंडवानी लोककला और विधाओं का मंचन प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
raipur (1)गुरूवार की सुबह सभी पंचायत पदधारियों ने अपने गांव के जल को कुण्ड में डालकर सभी जगह से एक हो रही समरसता का कार्य पूर्ण किया। इसके बाद सभी ने अपने थैले में ले जाइ गइ माटी डालकर पौधारोपण का कार्य संपन्न किया। कोरिया जिले से गए सभी प्रतिनिधियों ने विशेष प्रजाति के पौधों का नया रायपुर स्थित बाॅटनीकल गार्डन में रोपण कर कार्यक्रम कर सफल क्रियान्वयन किया। कोरिया जिले से गए पदधारी अपने साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लेकर गए हैं जिनमें कोरिया की विषेष पहचान चंदन भी शामिल है। कलेक्टर श्री एस प्रकाष ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के साथ प्रगति के पथ पर कोरिया भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। राज्य शासन की मंशा के अनुसार हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत पंचायत पदाधिकारी कोरिया से नया रायपुर जाकर अपने राज्य के विकास को करीब से देख रहे हैं और अपने उन्नति के पथ से अवगत होकर और भी बेहतर प्रयास के लिए आगे आंएगे।
विदित हो कि कोरिया से गए सभी पंचायत पदाधिकारी अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तागंन, नया रायपुर, क्रिकेट स्टेडियम, उर्जा पार्क, मंत्रालय, साईस सेन्टर, विधानसभा, महंत घासीदास संग्रहालय और इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय का भ्रमण कर रहे हैं और इसके अलावा पंचायत पदाधिकारी राजधानी रायपुर स्थित होटल प्रबंधन संस्थान, उपरवारा में पर्यटन, संस्कृति और जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गयी विकास प्रदर्षनी का अवलोकन भी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!