Advertisement Carousel

जेल के नंबर पर डायल करे और पाए कुछ ही देर में होम डिलेवरी गरमा – गरम बिरयानी

भोपाल / भोपाल में जेल के कान्हा ब्रांड के तहत शुरू हुई अपनी रसोई में कैदियों के द्वारा बनी गरम-गरम बिरयानी अब आपको घर बैठे मिलेगी। जेल के नंबर पर एक फोन कॉल के बाद आम जनता कई व्यंजनों का स्वाद घर बैठे चख सकेंगे।
मध्य प्रदेश जेल प्रशासन ने कैदियों को होटल मैनेजमेंट की विशेष ट्रेनिंग दिलाई है, कान्हा ब्रांड के तहत प्रदेश में एक अगस्त से राजधानी भोपाल में कैदियों के उत्पादों को बेचने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जेल मुख्यालय के बाहर एक शोरूम भी बनाया गया है, इस शोरूम में ‘अपनी रसोई’ स्टॉल भी रहेगा. इस रसोई घर में कैदियों के द्वारा बनाए गए खाने के आइटम बेचे जाएंगे। अपनी रसोई स्टॉल के साथ होम डिलेवरी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। सरकारी डिपार्टमेंट हो या फिर प्राइवेट सेक्टर, कोई भी व्यक्ति पहले से ऑर्डर बुक करा सकेगा। इतना ही नहीं जेल में खाने गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए एक विशेष गाड़ी का इस्तेमाल होगा। जेल मुख्यालय ने कान्हा ब्रांड के तहत अपनी रसोई का जिम्मा एक प्राइवेट संस्था को दिया है। राजधानी में यदि ये योजना सफल होती है तो जल्द ही प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों में भी शोरूम के साथ अपनी रसोई के स्टॉल खोले जाने की संभावना है।

error: Content is protected !!