अंबिकापुर / होलीक्रास कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना के 50वें वर्षगाँठ पर अध्यनरत छात्र -छात्राओं ने स्वर्ण जयंती को कुछ अलग अंदाज में मनाया।
9 मी से 12 वीं क्लास तक के स्कूली बच्चों ने अंबिकापुर शहर के समीप स्मृति वन में लगभग 2100 पोधरोपण कर इस कार्यक्रम को ख़ास बनाया। सुबह 10 बजे से 12 तक चले इस आयोजन में मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वनवृत्त प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में तथा सरगुजा वनमंडल के डीएफओ मो शाहिद, सीतापुर क्षेत्र के एस.डी.ओ. श्री चुनामणि सिंह के साथ – साथ डॉ प्रिंसिपल उषा एंटनी और स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति मुख्य रूप रही।
कार्यक्रम का एक औपचारिक उदघाटन कर समारोह में पधारे मुख्य अतिथि ने छात्रों को वनों के महत्त्व और पौधरोपण के लाभ के बारे में बतलाया। स्कूली बच्चों ने 2100 पौधों को बड़े उत्साह के साथ लगाया और उसके देख रेख की भी जिम्मेदारी लेने की बात कही। डॉ प्रिंसिपल उषा एंटनी ने विद्यालय की तरफ़ से मुख्य अतिथियों में आभार व्यक्त किया और भविष्य में पर्यावरण को बेहतर बनाने ऐसे कार्यक्रमो में पुनः सहयोग मिलने की बात भी कही।
होलीक्रास के बच्चों ने पौधे लगाकर मनाया स्वर्ण जयंती कार्यक्रम
