Advertisement Carousel

बीएसएफ जवान ने बाथरूम में लगाई फांसी

कांकेर / छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ स्थित बीएसएफ कैंप के बाथरूम में 39 वर्षीय जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। हालांकि जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

घटना की मिलते ही मौके पर बीएसएफ के आला अफसर पहुंच गए। अधिकारियों ने कहा कि जवान शक्तिवेल बाथरूम में लटका हुआ पाया गया। इस घटना की खबर अंतागढ़ पुलिस को दे दी गई है। जवान तमिलनाडु का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से बीमारी से परेशान था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अंतागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!