Advertisement Carousel

कॉलेज के छात्रों ने शहीद जवानों को दी श्रधांजली

कोरिया / चिरिमिरी स्थित लाहिडी महाविद्यालय में जम्मू – कश्मीर के ऊरी में शहीद हुए जवानो को श्रधांजली दी गई।
img-20160926-wa0328सर्वप्रथम लाहिडी महाविद्यालय में प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक व् छात्र छात्राओं ने शहीद हुवे जवानों की याद करते हुवे शहीदों के छाया चित्र के समक्ष मोमबत्ती जला कर अमर शहीदों को श्रद्धांजली दी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने नम आँखों से अमर शहीदों को नमन करने के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन भी रखा। गौरतलब है की जम्मू कश्मीर के उरी में सत्रह जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। छात्र संघ द्वारा आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में सह सचिव संदीप गौड़( बादल) पुष्प राज,रेनू यादव महाविद्यालय प्रभारी राहुल केशरवानी,प्रकाश शुक्ला, शिवम बघेल पूजा शुक्ला,कामिनी, प्रभात शुक्ला प्रदीप गौड़ के द्वारा प्रमुख भूमिका रही।

error: Content is protected !!