कोरिया / चिरमिरी / पिछले दो साल से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे डोमनहिल के एक गरीब परिवार की महिला को मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह सरकार नें मुख्यमंत्री संजीवनी कोष से एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत की जिससे उस परिवार में हार्ट की बीमारी से जूझ रही सदस्य का ईलाज संभव हो पाया और आज उस परिवार में खुशियां फिर से लौट आयी।
नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के डोमनहिल वार्ड 37 में आने वाले मस्जिद दफाई के निवासी 30 वर्षीय मो0 सज्जाद बेहद गरीब परिवार से है तथा आसपास के घरो में पावरोटी बेंचकर अपनी पत्नी तथा अपने दो छोटे-छोटे बच्चो का भरण पोषण करता है। पिछले तीन वर्षो से उसकी पत्नी शहनाज बेगम हार्ट की बीमारी से पीड़ित थी। जिसके कारण उसे बार बार सांस फूलने, चलने फिरने में दिक्कत तथा घर के काम काज नही कर पाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जब मो0 सज्जाद से अपनी पत्नी शहनाज बेगम की तकलीफ देखी नही गई तो वह अपना पेट काटकर जोड़े गये पैसो को लेकर अपनी का ईलाज कराने रायपुर के एस्कार्ट हास्पीटल पहुंचा। एस्कार्ट के डाक्टरो नें शहनाज बेगम का दो साल तक ईलाज करने तथा कई चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद मो0 सज्जाद को बताया कि उसकी पत्नी के हार्ट का एक वाल्व चोक हो गया है जिसका जल्द ही आपरेशन करना पड़ेगा। आपरेशन का खर्च डाक्टरो नें लगभग एक लाख रूपये बताया जिसे सुनकर मो0 सज्जाद के आखों के आगे अंधेरा छा गया। इतनी जल्दी इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना उसके वश में नहीं था। उसकी आंखो में अपनी पत्नी की मौत साफ दिखाई देने लगी। इसी बीच मो0 सज्जाद को किसी से जानकारी मिली कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह द्वारा चलाये जा रहे संजीवनी सहायता कोष से उसे अपनी पत्नी के ईलाज के लिए मदद मिल सकती है जिसके बाद उसनें मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के चिकित्सा प्रभारी तारकनाथ घोष से सम्पर्क कर अपनी व्यथा उन्हे सुनायी जिसके बाद तारकनाथ घोष ने विधायक को मो0 सज्जाद की परेशानी से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वयं रूचि लेते हुए मो0 सज्जाद को संजीवनी से ईलाज हेतू मदद दिलाने के लिये युद्ध स्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिया तथा तीन दिनो के भीतर संजीवनी से एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत करायी। राशि के स्वीकृत होने के बाद बीते 4 सितम्बर को मो0 सज्जाद की पत्नी शहनाज बेगम का सफल आपरेशन रायपुर के एमएमआई हास्पीटल में सम्पन्न हुआ तथा 10 सितम्बर को उसे हास्पीटल से छुट्टी दे दी गई।
आज शहनाज बेगम अपने पूरी तरह से स्वस्थ है तथा अपने डोमनहिल स्थित घर में पहले की भांति अपनी दैनिक कामो को निपटा रही है। इस प्रकार विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की पहल तथा मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह की संजीवनी योजना की मदद से मो0 सज्जाद के घर में खुशियां फिर से वापस लौट आयी है।
इस संदर्भ में जब मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल से चर्चा की गई तो उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि अपने तीन वर्षो के कार्यकाल में वे अब तक 107 जरूरतमंद लोगो को विभिन्न बीमारियो के ईलाज के लिए संजीवनी कोष से राशि स्वीकृत करायी है। यह कार्य उनकी प्राथमिकता सूची में आज भी सबसे उपर है।
कैसे लौटाई विधायक श्याम बिहारी ने मुख्यमंत्री संजीवनी कोष की राशि से एक परिवार की खुशियां ….पढ़िए पुरी खबर
chirmiri-asdas -asas
