Advertisement Carousel

राहुल 3 फरवरी काे रायपुर आएंगे, भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ

 

रायपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आमंत्रण पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन फरवरी काे रायपुर आएंगे। वे यहां पर राजधानी के साइंस कालेज मैदान में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की ओर से उनकाे आमंत्रित किया था। श्री गांधी ने आने की सहमति दे दी है। श्री गांधी कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र के विवाह समाराेह में भी शामिल हाेंगे। हालांकि विवाह 6 फरवरी काे है, लेकिन विवाह के कार्यक्रम पहले ही प्रारंभ हाे जाएंगे। वे श्री बघेल के पुत्र और उनकी पुत्रवधू से मिलकर उनकाे अपना आशीर्वाद देंगे।  

error: Content is protected !!