Advertisement Carousel

चिरमिरी से चरचा पहुचे SECL श्रमिकों को वापस भेजा गया

कोरिया जिले के कोयला नगरी चिरमिरी में पहला कोरोना पाजेटिव्ह मरीज मिलते ही जिला प्रशासन के साथ एसईसीएल प्रबंधन भी सतर्क हो गया है।

बता दे कि शुक्रवार की देर रात एसईसीएल बैकुण्ठपुर क्षेत्रान्तर्गत चरचा आरओ में चिरमिरी से ड्यूटी करने चरचा आने वाले कोयला कामगारों को रोक दिया गया। जिसके चलते काफी देर तक गहमागहमी का वातावरण रहा। स्थिति को देखते हुए एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक एस के नागाचारी के निर्देश पर चरचा सह क्षेत्र प्रबंधक के मेरे सहित अन्य अधिकारी व श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने उन्हें समझाईश दे कर वापस कर दिया।

विदित हो कि चिरमिरी से लगभग 25 से 30 कोयला कामगार निजी वाहनों व चार पहिया वाहनों में अलग-अलग पालियो में ड्यूटी करने चरचा आर ओ में आते हैं। शुक्रवार की शाम चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कोरिया जिले में हड़कंप मच गया। एसईसीएल प्रबंधन ने भी सतर्कता दिखाते हुए जिला प्रशासन के आगामी निर्णय तक चिरमिरी से आने वाले कोयला कामगारों से कहा है कि यदि उन्हें चरचा आरओ में ड्यूटी करना है तो चिरमिरी के बजाय यहीं से ड्यूटी करें। उनके आवास व भोजन की व्यवस्था स्थानीय साकेत सदन भवन में की जा रही है। किंतु चिरमिरी से आने वाले कोयला कामगार साकेत सदन में रुकने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद उन्हें समझाईश देते हुए उनके वाहनों के माध्यम से वापस चिरमिरी भेज दिया गया।

एसईसीएल चरचा आर ओ के अधिकारियों ने बताया कि सेकेंड ड्यूटी कर के आने वाले वर्कर्स से भी बात की जा रही है तथा शनिवार की सुबह लगभग 5:00 बजे प्रथम पाली में आने वाले कोयला कामगारों का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद कोरिया जिला प्रशासन व बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान सहक्षेत्र प्रबंधक चरचा आरओ के मेरे, पर्सनल मैनेजर विकास शंकर ओझा, पर्सनल मैनेजर वी. मंडल, एटक यूनियन से एमएच खान, रियाजुद्दीन, एचएमएस यूनियन से लाल बहादुर सिंह एवं अशोक निर्मलकर, सीटू से अभिजीत रक्षित, इंटक यूनियन से पंकज मिश्रा, भूपेंद्र यादव, राज कपूर सिंह, मुराद अली, पवन विश्वकर्मा एवं अन्य श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!