Advertisement Carousel

होम कोरेंटाईन में दुकान भी खोली और दोस्तों संग क्रिकेट भी खेल डाली, अब कोरोना पुष्टि और हल्दीबाड़ी सील

00 प्रशासन की बड़ी लापरवाही दूसरे राज्य से आये व्यक्ति को घर पर कोरेंटाईन कर रखा गया था ?

00 स्थानीय प्रशासन भी बना रहा नदारत बिना रोक टोक के खुल रही थी दुकाने

00 हल्दीबाड़ी इलाके को किया गया सील

कोरिया जिले के चिरमिरी से कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है, इस मामले की पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोरिया डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया कि उक्त मरीज की पुष्टि जांच के बाद हुई है, कुछ दिन पहले ही मरीज उत्तरप्रदेश से आया था। अब पूरी तरह सावधानी बर्ती जा रही है।

उल्लेखनीय है कि लगातार दूसरे राज्यों से लोग जिले में आ रहे है और प्रसासन उनकी जांच नही कर पा रही है। ऐसे मजदूर भी लगातार जिले में आ रहे है जो चिन्ता का विषय है।

हल्दीबाड़ी निवासी मरीज को बीते दिवस से होम कोरेंटाईन किया गया था। जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से होकर आया 08/ 05 / 2020 को चिरिमिरी वापिस आया था।

बता दे कि यह प्रतिदिन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था और आज शैलून का दुकान भी खोला था। जाहिर सी बात है कि इस दौरान कई लोग इसके संपर्क में आए हुए होंगे। बताया ये भी जा रहा हैं कि क्रिकेट खेल के दौरान निगम चिरिमिरी का एक पार्षद आज इनके साथ क्रिकेट खेला हैं।

लिहाजा जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही इस मामले में दिखाई पड़ती हैं चुकी होम कोरेंटाईन वाला व्यक्ति यू खुलेआम अपनी शौक पूरा कर रहा था मनोरंजन कर रहा था तब प्रशासन कहाँ था। अब मरीज के पुष्टि के साथ कुछ जनप्रतिनिधियों की जांच भी की जा रही हैं और कइयों की होनी चाहिए वरन स्थिति विपरीत होने के बाद लेने के देने पड़ सकते हैं।

फिलहाल इस मामले की पुष्टि उपरांत मरीज व उसकी पत्नी को सरगुजा के रास्ते रायपुर एम्स भेजे जाने की जानकारी मिली हैं।

error: Content is protected !!