Advertisement Carousel

नामदेव समाज ने संत शिरोमणी महाराज की 746 वीं जयंती धूमधाम से मनाई

कोरिया / नामदेव समाज विकास परिषद बैकुंठपुर जिला कोरिया द्वारा संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की 746 वीं जयंती मानस भवन बैकुंठपुर में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति में धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनायी गयी।

dsc_0093सर्वप्रथम रोशन नामदेव कचहरीपारा के निवास स्थान से संत नामदेव जी की शोभा यात्रा विधिवत पूजा अर्चना पश्चात प्रारंभ की गयी, जिसमें बढ़ी संख्या में महिलायें, पुरूष एवं बच्चे शामिल हुये। शोभा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वजातीय स्व0 श्री जगदीश प्रसाद नामदेव के सिविल लाईन बैकुंठपुर स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात् शोभा यात्रा गाजे बाजे एवं कीर्तन के साथ आगे बढ़ते हुए एसईसीएल चैक, बस स्टैण्ड, घड़ी चैक होते हुये मानस भवन पर आकर समाप्त हुयी। मानस भवन पर आकर स्वजातीय बंधुओं द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज की पूजा अर्चना, दीप प्रज्जवलन, नामदेव चालीसा पाठ व आरती का सप्रेम गायन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नामदेव समाज के स्वजातीय बंधुओ एवं महिलाआंे का परिचय कराया गया तत्पश्चात संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज के जीवन पर व्याख्यान एवं प्रकाश डाला गया, जिसके क्रम में अरूण नामदेव, वरिष्ठ अधिवक्ता बैकुंठपुर ने समाज के विकास हेतु शिक्षा को मूल आधार बताते हुये सभी को शिक्षा में रूचि लेकर आगे बढ़ने एवं समाज का विकास करने पर जोर दिया। उद्बोधन के क्रम में डी.के.नामदेव उप अभियंता जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर, संतोष नामदेव स्कूल संचालक पटना, जी.पी.नामदेव सेवानिवृत्त एसडीओ. जल संसाधन विभाग बैकुंठपुर, रमेश नामदेव (पंचम) शिक्षक बैकुंठपुर, आशीष नामदेव (गोल्डी) आईसेक्ट बैकुंठपुर, अमृत लाल नामदेव शिक्षक नवोदय विद्यालय बैकुंठपुर द्वारा संत शिरोमणी श्री नामदेव जी महाराज के जीवन दर्शन पर विस्तार से बताते हुये प्रकाश डाला गया तथा संत नामदेव जी के बताये मार्गो पर चलने एवं उनके आदर्शो को अपनाने हेतु स्वजातीय बंधुओ को प्रोत्साहित किया गया। ऐसा आयोजन भविष्य में भी करते रहने की आवश्यकता बताई जिससे समाज संगठित रहकर समाज विकास के लिये हमेशा तत्पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पारूल एवं प्रेरणा नामदेव द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया, ईशा नामदेव द्वारा अंग्रेजी में स्पीच दिया। प्रज्ञा, वर्णिका, खुशी, शिवानी नामदेव द्वारा पृथक-पृथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती दी गयी, हर्ष नामदेव ने शानदान गीत गाकर उपस्थित सभी लोगो का मन मोह लिया एवं आशीष नामदेव ने शानदार गायन गाया, आकाश एवं विवान नामदेव द्वारा कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम के अगले क्रम में महिलाओं एवं बच्चों का कुर्सी दौड़ आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं में श्रीमती राजेश्वरी नामदेव तथा बच्चों में शिवानी नामदेव प्रथम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरष्कृत भी किया गया। समाज को नई दिशा एवं विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु नामदेव समाज विकास परिषद बैकुंठपुर की नई कार्यकारिणी का गठन करने हेतु सर्वसम्मती से विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामकुमार नामदेव, पी.के.नामदेव, बी.एल.नामदेव, गोपाल नामदेव, अनिल नामदेव, लक्ष्मी नामदेव, विश्वनाथ नामदेव, अजय नामदेव, रोशन नामदेव, राजेश नामदेव, प्रभात नामदेव, प्रदीप नामदेव, विकास नामदेव, सुशील श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र नामदेव कटकोना, रितेश नामदेव, नरेन्द्र नामदेव, विवेक नामदेव, राकेश नामदेव, पुष्पेन्द्र नामदेव, आशीष नामदेव, शालू नामदेव, आलेख नामदेव, सौरभ नामदेव, आयुष नामदेव सहित नामदेव समाज बैकुंठपुर के सभी स्वजातीय बंधु महिलाएॅ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संदीप नामदेव खंड कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग सूरजुर द्वारा किया गया।
error: Content is protected !!