रायपुर / केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस की सिटीजन कॉप मोबाइल एप को डिजिटल इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया।
सर्वश्रेष्ठ सिटीजन एप की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने इस महत्वपूर्ण पुरस्कार के लिए राज्य पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक जी.पी. सिंह ने समारोह में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।