Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ पुलिस का सिटीजन कॉप पुरस्कार : केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया पुरस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री पैकरा ने राज्य पुलिस को दी बधाई

The Union Minister for Electronics & Information Technology and Law & Justice, Shri Ravi Shankar Prasad gave away the Digital India Awards 2016, at a function, in New Delhi on December 19, 2016. The Minister of State for Electronics & Information Technology and Law & Justice, Shri P.P. Chaudhary and the Secretary, Ministry of Electronics & Information Technology, Ms. Aruna Sundararajan are also seen.

रायपुर / केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस की सिटीजन कॉप मोबाइल एप को डिजिटल इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया।

सर्वश्रेष्ठ सिटीजन एप की श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने इस महत्वपूर्ण पुरस्कार के लिए राज्य पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिरीक्षक जी.पी. सिंह ने समारोह में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

error: Content is protected !!