00 मीडिया प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
कोरिया / कोरिया जिले में कैश लेश लेनदेन को बढावा देने के लिए आज यहाॅ जिला पंचायत के समीप स्थापित आॅडिटोरियम में जिला स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला में जिले के मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
कलेक्टर एस प्रकाश ने कैश-लेश लेनदेन को बढावा देने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में कैश लेश लेनदेन का अभियान चलाया जा रहा है। लोगो में जागरूकता लाने के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को प्रषिक्षित किया जा रहा है। एस प्रकाश ने कहा कि कैश लेश लेनदेन को बढावा देने में मीडिया प्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका होगी। मीडिया लोगो में जनजागृति लाने का सबसे बडी कारगार माध्यम है। एस प्रकाश ने कहा कि नोटबंदी के बाद अब आॅनलाईन लेनदेन प्रक्रिया बढने लगा है। क्रेडिट व डेबिट कार्ड का चलन अब बढ रहा है और यह समय की जरूरत भी है। उन्होने कहा कि व्यवसाय और व्यापार को बढावा देने की दृश्टि से जिले में अधिक से अधिक दुकानों में प्वाइंट आॅफ सेल मशीन लगाने की कार्यवाही की जा रही है और नागरिकों को भी कैश लेश व्यवस्था से जुडने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होनें पी ओ एस मशीन का उपयोग क्रेडिट, डेबिट कार्ड का उपयोग, यूएसएसडी से बिना स्मार्टफोन से लेनदेन, आधार आधारित भुगतान, सामान्य सेवा केंद्रों में अपना धन के माध्यम से लेनदेन, यूपीआई सिस्टम से लेनदेन, प्रीपेड वालेंट, नेट बैंकिंग से लेनदेन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में ई-गवर्नेन्स सोसायटी के राकेश कुमार ने बताया कि यूपीआई एप्प डाउनलोड कर सभी पेमेंट ट्रांजेक्शन मोबाइल से ही कर सकते है। यूएसएसडी तकनीक के बारे में बताया कि साधारण मोबाइल से भी आसानी से सारे लेनदेन प्रक्रिया को किया जा सकता है। प्री-पेड वालेट के संबंध में बताया गया कि यह फोन में फोटो भेजने जितना ही आसान है। कंप्यूटर या मोबाईल से प्री-पेड वालेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होने पीओएस मशीन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होने बताया कि इस मशीन से क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिये पेमेंट किया जा सकता है।
